Breaking News

कांग्रेस कमेटी ने सहसवान में वोट चोर -गद्दी छोड़ पदयात्रा निकाल कर अभियान का समापन किया

Spread the love

#राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी ने सहसवान में वोट चोर -गद्दी छोड़ पदयात्रा निकाल कर अभियान का समापन किया।
#सहसवान में वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा में रविवार को शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव
#वोट चोरी कर सत्ता में आई है मोदी सरकार -अजीत यादव
——————————————–
बदायूँ।31अगस्त। मोदी सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आई है। 2024 के लोकसभा चुनाव रद्द होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सहसवान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा के दौरान कहीं।
बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन में वोट चोर -गद्दी छोड़ पदयात्रा का आज सहसवान में पदयात्रा निकालकर समापन किया गया। रविवार को सहसवान में वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव व जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद और जिला महासचिव हुकुम सिंह ने किया।
पदयात्रा सहसवान कस्बे में शाहबाजपुर चौराहे से दोपहर 2 बजे शुरू हुई और मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वोटर फ्रॉड के कारण कांग्रेस को करीब 70 सीटों का नुकसान हुआ।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया था और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दिखाई थी. उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था. चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में हेराफेरी पर जबाब नहीं दे रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग ने 64 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। दलित पिछड़े बंचित तबकों को वोट देने के अधिकार से बंचित किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।कहा कि साफ सुथरी वोटर लिस्ट देश के नागरिकों का अधिकार है।चुनाव आयोग को नागरिकों के सवालों का जबाब देना होगा।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद व जिला महासचिव हुकुम सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा वोट चोरी कर रही है। एक कमरे के मकान में 250 वोट बनाये जा रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ व जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद , जिला महासचिव हुकुम सिंह , जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव , जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह , जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा , जिला सचिव सिराज मोहम्मद , जिला सचिव पप्पू सिंह , दहगवां ब्लाक अध्यक्ष सतीश चंद्र यादव , सहसवान ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव , पिछड़ा कांग्रेस जिला महासचिव बृजभूषण यादव , नाधा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , मुजरिया मंडल अध्यक्ष रामसेवक यादव , अफजलपुर मंडल अध्यक्ष देवपाल यादव , तिगरा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव , दहगवां मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह , अमनपुर मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा , किसान कांग्रेस के मिहि लाल यादव , ,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव , रमेश माहेश्वरी ,बिजेंद्र पहलवान , हरिओम ,गौरव , इमशाद हुसैन , दुर्गपाल ,रघुवर , इकरार अली , रुस्तम , मोर सिंह ,दंगल सिंह , राजवीर सागर , दिलजीत सागर , उर्वेश ,अरमान , उमेश शर्मा , सुरेश शर्मा , भूरे सिंह , पुत्तन खान , सियाराम बोहरे,यासीन समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!