Breaking News

मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पर “एक दिवसीय थाना प्रभारी” नियुक्त

Spread the love

*> 🚨 मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम*
*> 🚨 मिशन शक्ति 5.0 — महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की सराहनीय पहल*
*मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पर “एक दिवसीय थाना प्रभारी” नियुक्त।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिखा पटेल पुत्री स्व0 जगवीर पटेल निवासी नगला शर्की बदायूँ, जो कि बीआरबी इण्टर कॉलेज बदायूँ कक्षा 12वी की छात्रा हैं, को एक दिवसीय थाना प्रभारी सिविल लाइन के रूप में नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ :
• छात्रा शिखा पटेल द्वारा महिला थाना के दैनिक कार्यों का संपादन कराया गया।
• महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
• मिशन शक्ति फेस 5.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
• थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
• छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया।

“मिशन शक्ति फेस 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन सहित थाना स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मिशन शक्ति के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!