Breaking News

ट्रैन से कटकर आत्महत्या करने आई एक किशोरी को सकुशल बचाते हुये उसके परिजनो को सुपुर्द किया

Spread the love

> *सराहनीय कार्य – #मिशन शक्ति 5.0- जनपद बदायूँ की मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से नाराज होकर ट्रैन से कटकर आत्महत्या करने आई एक किशोरी को सकुशल बचाते हुये उसके परिजनो को सुपुर्द किया।*

दिनांक 07.10.2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रानतर्गत शेखूपुर रेलवे फाटक गेट मैन द्वारा सूचना दी कि एक किशोरी शेखूपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर थाना सिविल लाइन बदायूँ की मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 ईशा तोमर व म0हे0का0 926 सुधापाल एवं म0का0 533 वरूणा वर्मा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शेखूपुर रेलवे फाटक पर पहुंचकर किशोरी को समय रहते सुरक्षित बचाया। तथा पूछताछ मे पता चला कि वह अपने परिवारीजन से नाराज होकर जनपद कासगंज से जनपद बदायूँ आ गयी और निराशा मे यह कदम उठा रही थी। किशोरी के परिजनो को सूचित कर थाना सिविल लाइन बदायूँ पर स्थित महिला मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर व काउंसिलिंग कर परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन ने परिजन के उचित हिदायत भी दी व किशोरी ने भी मौखिक रुप से आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसी कोई हरकत नही करेगीं। परिजनों ने किशोरी की जान बचाने के लिए जनपद बदायूँ पुलिस और मिशन शक्ति टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!