Breaking News

नेताजी (स्व० मुलायम सिंह यादव) देश के महान नेता थे : पूर्व मंत्री आबिद रजा।

Spread the love

नेताजी (स्व० मुलायम सिंह यादव) देश के महान नेता थे : पूर्व मंत्री आबिद रजा।

नेताजी कहते थे लकीर खेंच कर सियासत करो : पूर्व मंत्री आबिद रजा।

सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आज स्व० मुलायम सिंह यादव नेताजी की पुण्यतिथि पर नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा नेताजी देश के महान नेताओं में से एक थे। नेताजी ने अपनी जिन्दगी में संघर्ष के साथ सियासत में कामयाबी हासिल की थी।

वह संघर्षशील होने के साथ-साथ राजनैतिक दांव पेंच में माहिर थे तथा विपक्षी लोग नेताजी के राजनैतिक कौशल का लोहा मानते थे। नेताजी किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, छात्र, गरीब व देश की आधी आबादी के हक के लिए लड़ते थे। नेताजी सब समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करते थे। नेताजी की विचारधारा आज के समय के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

स्व० मुलायम सिंह यादव जी की उच्च विचारधारा कठिन परिश्रम, सियासी संघर्ष, बेहतर राजनैतिक कौशल, सियासत के साथ-साथ बेहतर कूटनीति के मालिक थे इसी वजह से देश की जनता ने मा० स्व० मुलायम सिंह यादव जी का नाम “नेताजी” रखा।

हमारे भी नेताजी सियासत में आदर्श रहें हैं। हमने बहुत कुछ सियासत में नेताजी से सीखा है। नेताजी ने ही सिखाया है कभी झुक कर सियासत मत करो, किसी की गुलामी मत करो, इज्जत करो।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा नेताजी कहते थे कि विपक्षी पार्टी व सियासी मुखालिकों से लकीर खेंच कर सियासत करो।

आज नेताजी की पुण्यतिथि पर सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि अगर आप लोग सच्चे मन से नेताजी से प्यार करते हैं तो आप नेताजी ने जिस तरह से सियासी जिन्दगी का सफर तय किया आप लोग नेताजी से सीख लेकर सियासत में आगे बढ़े, यही नेताजी के लिए सच्ची श्रदांजलि होगी, तथा नेताजी के आर्दशो पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को ऊंचाई पर ले जाये।

श्रद्धांजलि सभा में फरहत अली नगर अध्यक्ष, स्वाले चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, भानू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, अफसर अली खां प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक समाज, अनवार आलम, सी एल गौतम एडवोकेट, मुशाहिद पीर जी, डॉ आशु, वसीम सैफी, हर्षित यादव, सोमेन्दर यादव, मुकुल प्रताप, समर खां, अज़हर सिद्दीक़ी, कौसर अली, महेश सक्सेना, साकिब भाई, संजय सक्सेना, रणवीर यादव, छोटू भाई, बब्लू भाई, फहीम, पप्पन पीर जी, शमीम चौधरी, हिमांशु वैश्य आदि लोग मौजूद रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …