Breaking News

चोरी की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। बिसौली थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र रईस और नसीम उर्फ भोन्दू पुत्र रईस, निवासी नूरे इलाही कॉलोनी, बिसौली के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक बैटरा, एक किलोग्राम कॉपर तार और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपी बिसौली थाने में दर्ज चोरी के दो मुकदमों में वांछित थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू डेंटल कॉलेज का साउथ कोरियन कंपनी के संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के यूजी/पीजी स्टुडेंट्स …