बदायूं। दीपावली के अवसर पर थाना कुंवरगांव पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। शनिवार को पुलिसकर्मियों ने वृद्धजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए फल, मिठाई और लक्ष्मी-गणेश पूजन सामग्री भेंट की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और त्योहार की खुशियों में शामिल हुए। पुलिस की इस पहल से वृद्धाश्रम में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी खुशियों में भागीदारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर बुजुर्गों के बीच अपनत्व और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
Budaun Amarprabhat