Breaking News

इज्जतनगर मंडल में चला स्वच्छता अभियान, ‘वेस्ट टू आर्ट’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

बरेली। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026 के अंतिम दिन पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ‘अपशिष्ट कम करें’ थीम पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों को गीले-सूखे कचरे को अलग रखने तथा उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। अनुपयोगी वस्तुओं से कलाकृतियां तैयार करने की ‘वेस्ट टू आर्ट’ गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया। सफाई मित्रों ने जागरूकता रैलियां निकालकर प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग न करने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को सिखाए सेवा और आपदा प्रबंधन के गुर

Spread the loveनेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर शुरू, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का …