Breaking News

फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में 20 नवंबर से शुरू होगा एक माह का प्रशिक्षण

Spread the love

बदायूं। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत विकास भवन स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में 20 नवंबर से 19 दिसंबर तक एक माह का पाककला (कुकरी) एवं बेकरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र प्रभारी के अनुसार प्रशिक्षण के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण और न्यूनतम 18 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों का चयन शासन की आरक्षण नीति के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में विकास भवन स्थित केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8532066120 पर संपर्क किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू डेंटल कॉलेज का साउथ कोरियन कंपनी के संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के यूजी/पीजी स्टुडेंट्स …