दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में आयोजित रामलीला मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी दातागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित निवासी बेटा माधव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रितिक पुत्र मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।
Budaun Amarprabhat