Breaking News

पुलिस लाइन में 35 हजार दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव, शहीद स्मारक पर एसएसपी ने किया शुभारंभ

Spread the love

बदायूं। दीपावली के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसएसपी ने शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में 35 हजार दीप जलाए गए और आकर्षक रंगोली सजाई गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने रंगोली बनाई, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। एसएसपी ने बच्चों को मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं पुलिस पेंशनर्स को शॉल पहनाकर और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू एग्रीकल्चर कल्चरल फेस्ट लोक संस्कृति से महका

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर …