बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को कोठा-वजीरपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मदनलाल पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम वजीरपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 मिलीलीटर के 45 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat