बिसौली। नगर में धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह दिखाई दिया।
परमानंद सर्राफ के स्वामी अनमोल गर्ग ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने को मिला। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बनी रही। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पर्व के चलते बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
Budaun Amarprabhat