बदायूं। सहसवान तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जमीनी विवादों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम शौर्य अरोड़ा, सीओ अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat