बदायूं। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में तंबुओं से लदे ट्रकों का पहुंचना शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के भिंड से तंबू लेकर पहुंचे महेश ने बताया कि दीपावली के बाद तंबू लगाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। फिलहाल एक-दो टेंट लगाए जा चुके हैं।
वहीं, मेले को जाने वाले मुख्य मार्ग तैयार हो चुके हैं। कुर्मियान और बरेली मेले की ओर जाने वाले रास्तों पर भी काम चल रहा है। गंगा तट की ओर वीआईपी मार्ग तैयार किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से रास्तों पर छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। इन दिनों भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
Budaun Amarprabhat