Breaking News

फार्म-6 भरते समय सही मोबाइल नंबर और पूरा पता देना जरूरी

Spread the love

बदायूं। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरते समय आवेदकों को सही मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज कराने की सलाह दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन या जनसुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन करते समय सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी है, ताकि आवेदन का रेफरेंस नंबर प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि ई-साइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फार्म का रेफरेंस नंबर जनरेट होता है। इसी नंबर से आवेदन की स्थिति पता की जा सकती है। एक से अधिक आवेदन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र डाक से प्राप्त करने के लिए फार्म में पूरा निवास पता और सही पिनकोड भरना भी आवश्यक है। जनसुविधा केंद्र संचालकों से भी सही जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को सिखाए सेवा और आपदा प्रबंधन के गुर

Spread the loveनेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर शुरू, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का …