Breaking News

उसहैत में शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई जमींदार घराने के समाजसेवी अखिलेश गुप्ता ने मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान की

Spread the love

उसहैत में शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई
जमींदार घराने के समाजसेवी अखिलेश गुप्ता ने मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान की

उसहैत (संवाददाता): नगर के मैन बाजार स्थित भूमि पर भगवान शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ रखी गई। इस अवसर पर नगर के जमींदार घराने के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश गुप्ता ने अपनी लाखों रुपये मूल्य की भूमि भगवान शिव मंदिर निर्माण हेतु दान देकर समाज में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्री गुप्ता के साथ कार्यक्रम में ईंट भट्टा स्वामी ठाकुर अजय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, डॉ. शौकत अली, अटल भारद्वाज, राजकुमार, दीपक गुप्ता, रामगोपाल, मदनलाल भारद्वाज, पप्पू, सुभाष, राजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।

पूजन-अर्चन का कार्यक्रम पंडित कन्हई लाल जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। हवन-पूजन के उपरांत भगवान शिव की झंडी लगाकर मंदिर की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर ईंट भट्टा स्वामी ठाकुर मुन्ना सिंह ने मंदिर निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने भूमि दान कर धार्मिक स्थल निर्माण की पहल करने वाले समाजसेवी अखिलेश गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस योगदान की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!