मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी-सीसीएसआईटी की फैकल्टी श्री रूपल गुप्ता को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नयी दिल्ली की ओर से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी में पीएचडी अवार्ड की गयी है। श्री गुप्ता ने सेमेंटिक वेब एंड क्वेरी ऑप्टिमाइजेशन पर अपना शोध कार्य गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नयी दिल्ली के प्रोफ़ेसर डॉ. संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में पूरा किया है। श्री रूपल गुप्ता की इस उपलब्धि पर सीसीएसआईटी के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री रूपल गुप्ता ने अपने शोध के दौरान तीन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पेपर्स प्रस्तुत किए हैं। साथ ही एससीआई एवम् स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में भी चार शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। अब तक श्री गुप्ता की झोली में 21 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र और एक पेटेंट शामिल हैं। श्री रूपल ने बताया, सेमैंटिक वेब और क्वेरी ऑप्टिमाइजेशन आजकल वेब खोज इंजन्स और उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं की खोज अनुभूति को सुधारना है। साथ ही वेब पृष्ठों की सामग्री का सटीक जवाब प्रदान करना है।
Check Also
भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*
Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …
Budaun Amarprabhat