Breaking News

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, बिसौली के शिशु मंदिर में बच्चों ने किया सामूहिक गायन

Spread the love

🇮🇳 वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, बिसौली के शिशु मंदिर में बच्चों ने किया सामूहिक गायन

संवाददाता – आई एम खान, बिसौली।
बिसौली के सरवस्ती शिशु मंदिर, शरह बरौलिया में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन कर इस राष्ट्रीय धरोहर को याद किया।

विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम पाल पाठक ने बच्चों को बताया कि यह गीत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था और 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का सम्मान हमेशा बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक सर्वेश पाठक फौजी, वृजेश शंखधार, सेठ मनोहर लाल गुप्ता, अनिल आचार्य, मनीष शर्मा, ओमकुमार शर्मा, अवनीश सिंह, विनोद वाजपेयी, रश्मि खुशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने की शिक्षा को सजीव किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!