Breaking News

विधिक जागरूकता दिवस पर क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ में परिचर्चा व रैली का सफल आयोजन

Spread the love

— विधिक जागरूकता दिवस पर क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ में परिचर्चा व रैली का सफल आयोजन

संवाददाता – अमर प्रभात प्रतिनिधि, बरेली।
शनिवार, दिनांक 08 नवम्बर 2025 को क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली की एन.एस.एस. इकाई द्वारा “विधिक जागरूकता दिवस” के अवसर पर एक प्रभावशाली विधिक परिचर्चा एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधि के छात्रों ने ग्राम महेशपुरा ठाकुरान में रैली निकालकर ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नरेंद्र कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रमोद कुमार जौहरी रहे। अतिथियों का स्वागत माला, शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती शुमैला अंजुम तथा प्रवक्ता श्री दीपक मोहर गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी श्री के.के. गंगवार एवं प्रवक्ता मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान का विशेष मार्गदर्शन रहा।

पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कानूनी जागरूकता के प्रसार का सशक्त संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नगर पालिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the loveबिसौली। शुक्रवार को नगर पालिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद …

error: Content is protected !!