Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन

Spread the love

🇮🇳

बिसौली। संवाददाता – आईएम खान।
शनिवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारत की स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा का स्रोत रहा। आज भी यह गीत एकता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा, आनंद सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, हरदीप सिंह, रेनू कुमारी, शिवानी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, वरुण, नितिन, रंजीत, सुनील सहित कई छात्र-छात्राएँ और गणमान्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने बच्चों और उपस्थित जनों में राष्ट्रभक्ति की भावना और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान को और प्रगाढ़ किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!