Breaking News

बदायूं में कक्षा 1-8 की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम संशोधित

Spread the love

बदायूं से संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, प्रदेश के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षाएँ 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

हालांकि, वर्तमान में जारी भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के तहत निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य चलते रहने के कारण, शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसके तहत पत्रांक शि.नि. (बे.) 28 के अनुसार, 13 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा अब 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दें और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …