Breaking News

बिसौली में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह की भावभीनी विदाई

Spread the love


बिसौली से संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का ट्रांसफर होने के बाद भी नगरवासियों ने उनके प्रति सम्मान और स्नेह का प्रदर्शन किया। ओम प्लाजा में आयोजित विदाई समारोह में नगरवासियों ने उन्हें अंग वस्त्र, बुक्के और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

ओम प्लाजा के मालिक सचिन वार्ष्णेय ने कहा कि नगरवासी पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के योगदान को आने वाले वर्षों तक याद रखेंगे। गौरव वार्ष्णेय ने उन्हें न केवल ईमानदार अफसर बल्कि एक सुलझा हुआ इंसान बताया। शायद यही कारण था कि विदाई समारोह के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।

विदाई समारोह में रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, अमरदीप गर्ग, गौरव वार्ष्णेय, ठा. सुनील सिंह एड, मनोज गुप्ता, मोनू महाजन, हिमांशु पाठक, प्रधान शफी खान, एहसान नवी, विशाल कश्यप, मुकेश शर्मा, सनवीर पाल, अनुपम गुप्ता, पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय, राहुल कश्यप, विकास सक्सेना, श्री कृष्ण गुप्ता, आशीष नंदन, प्रवेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने उन्हें भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके योगदान को सराहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!