Breaking News

राजकीय आईटीआई सलारपुर में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले का आयोजन, 15 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
सलारपुर, बदायूं।

दिनांक 08-12-2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सलारपुर, बदायूं में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में टाटा मोटर्स रुद्रपुर, पंचम मोटर बदायूं, जैम एरोमेटिक उझानी, वी-मार्ट बदायूं, आहूजा बजाज बदायूं सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले में 55 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से इंटरव्यू और मूल्यांकन के बाद 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मेले में एक अभ्यर्थी का कॉन्ट्रैक्ट जेनरेट भी किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स के द्वारा 11,951 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जबकि अन्य कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 9,600 रुपये स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मेले में श्री सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक, श्री अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक, श्री प्रवीण कुमार, अनुदेशक, श्री दिनेश कुमार, और श्री ब्रज किशोर, अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!