लखनऊ। बीबीडी कैम्पस में में हो रहे गणेश महोत्सव 2024 के समापन समारोह के उपरान्त हजारों की उपस्थिति में आज झूलेलाल पार्क स्थित, गोमती तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। सुबह श्री सिद्धि गणेश मंदिर के पण्डाल में विराजमान गणपति के पूजा अर्चना वाराणसी के प्रख्यात आचार्य राजीव नयन उपाध्याय ने की, तत्पश्चात् गणपति की भव्य प्रतिमा को वाहन पर सवार कर विसर्जन के लिए हजारों लोग गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा शुरु की।
पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए, अबीर, गुलाल से सराबोर लोग विघ्नहर्ता की भक्ति में डूबे हुए थे। रास्ते में सभी बाजारों व चौराहों पर लोगों ने गणपति के दर्शन किये और खील एवं लड्डू के प्रसाद ग्रहण किये। यह शोभा यात्रा बीबीडी कैम्पस से शुरु होकर मटियारी चौराहा, चिनहट तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, हनुमान सेतु होते हुए झूलेलाल पार्क गोमती नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया।
इस गणेश विसर्जन में बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसीडेंट विराज सागर दास और वॉइस प्रेसिडेंट देवांशी दास, मुख्य अधिशाषी निदेशक, आर.के. अग्रवाल, अरुण गुप्ता , राजीव बाजपेयी, कैलाश पांडे सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat