Breaking News

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना दातागंज पुलिस ने गश्त व संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम रायपुर धीरपुर निवासी अमन पुत्र नेकपाल को एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अलावा थाना दातागंज पुलिस ने मु.अ.सं. 58/2026 धारा 333/65(1)/352/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी शिवम उर्फ बोगा पुत्र किशोर निवासी ग्राम डहरपुर कलां तथा वारंटी अभियुक्त चंद्रमोहन पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम पलिया लट्टू को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वहीं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना जरीफनगर पुलिस ने कमलेश, सनोज, सुहेल, निर्देश, धर्मपाल, मनोज और सनी को गिरफ्तार किया। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने नेत्रपाल, रतनलाल, नरेश और अशोक बाबू को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना मुजरिया पुलिस ने हरवेंद्र उर्फ बंटी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र निवासी ग्राम नंगला भिंड को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!