Breaking News

सीएचसी बिल्सी में 12 मार्च को लगेगा मानसिक स्वास्थ्य जांच व उपचार शिविर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मानसिक रोगों से संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित लोगों को परामर्श देगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी और आगे के उपचार के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से उदासी, चिंता, घबराहट, नींद न आना, बिना कारण गुस्सा आना, अत्यधिक तनाव या किसी प्रकार की मानसिक परेशानी हो तो वह शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क जांच और परामर्श का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!