लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के नगला टांक गांव में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में अमर शहीद रामाधार सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। सांसद डिम्पल यादव ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर 2000 मीटर और छात्राओं की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिम्पल यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।
इस अवसर पर शहीद रामाधार सिंह के परिजनों ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार स्व0 मुलायम सिंह यादव के ऋणी रहेंगे। क्योंकि उनके फैसले से ही शहीदों का पार्थिव शरीर घर तक आता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों ने की शिकायत
Spread the loveबिल्सी। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके …
Budaun Amarprabhat