Breaking News

शांति व्यवस्था भंग की आशंका में उसहैत पुलिस ने 5 हिस्ट्रीशीटरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर थाना उसहैत क्षेत्र से ग्राम पथरामई निवासी बदन सिंह पुत्र सियाराम, रामकिशोर पुत्र दुलार, ग्राम साबिसपुर निवासी जयवीर पुत्र नत्थू सिंह, ग्राम प्रेम नंगला निवासी चितान पुत्र सुखराम तथा ग्राम मल्लाह नंगला निवासी रामकिशन पुत्र भारत सिंह को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!