Breaking News

सर्राफा व्यापारी की दुकान में तमंचे के बल पर लूट, तीन बदमाश दबोचे गए

Spread the love

बिग ब्रेकिंग:

संवाददाता: | बदायूं

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा स्थित बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट की।
घटना के दौरान बाजार में शोर-शराबा मचने पर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई और क्षेत्र में सघन जांच व पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!