Breaking News

बार काउंसिल चुनाव को लेकर एड. शिव किशोर गौड़ ने बिसौली में मांगा समर्थन

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट शिव किशोर गौड़ ने बिसौली मुंसिफ कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के तहत उन्होंने न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और मतदान की अपील करते हुए पोस्टर व कैलेंडर सहित प्रचार सामग्री का वितरण किया।

शुक्रवार को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी शिव किशोर गौड़ ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं को बार काउंसिल स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर राम शरण शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, प्रवीण शर्मा, एजाज खां, दिग्विजय शर्मा, सौरभ शर्मा, अब्दुल हसन, बलवीर मिश्रा, रामलखन, पन्नालाल, अंसार अली, अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, चौधरी विजय सिंह, सतेंद्र शर्मा, राजकुमार पाल, अनिल सक्सेना, शोभित सक्सेना, तसलीम इदरीसी, कौशल सक्सेना, अभिषेक माथुर, अज़ीम, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!