Breaking News

ख्वाजा गरीब नवाज के कुल शरीफ पर हुई दुआएं, अमन-चैन के लिए उठे हाथ

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली शनिवार को नगर में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ. के कुल शरीफ की रस्म अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर नगर की मस्जिदों और खानकाहों में कुरान ख्वानी, नात, मनकबत और तकरीरों का आयोजन हुआ। ख्वाजा साहब के चाहने वालों ने नियाज़ पेश की और कई स्थानों पर लंगर का भी आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यक्रम नगर के टंकी रोड स्थित गुलाम मो. के आवास पर आयोजित हुआ, जहां हर साल की भांति इस वर्ष भी ख्वाजा गरीब नवाज के कुल शरीफ की रस्म नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं कारी बिलाल अख्तर की सरपरस्ती में अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान कुरान की तिलावत के बाद मिलाद शरीफ की महफिल सजी।
कारी बिलाल अख्तर ने अपने खिताब में ख्वाजा गरीब नवाज के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को अपनाने की अपील की। उन्होंने मुल्क में अमन, शांति और आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई।
कार्यक्रम के समापन पर गुलाम मो. ने सभी आए हुए मेहमानों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, आयोजनकर्ता गुलाम मो., हाफिज जियाउल हसन सैफी, खानकाह के मुतवल्ली मो. सलीम खां, फारुख खान, मशहूद खां हमदम बिसौलवी, काजी शाहनवाज खान, अनबार अहमद सैफी, सभासद बाबू फारूकी, अनीस फारूकी, कादिर, जुनैद, बसीम खां, अंसार फारूकी, कासिम, मोहसिन, राजा, मो. नकी अंसारी, जुगनू, रेहान अली, मो. रजा, फैजान रजा, इमरान खान, दानिश, आजम, अनबर, हाशिम सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …