Breaking News

बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान तेज, 12.52 लाख रुपये राजस्व वसूला

Spread the love

बिसौली।

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली विद्युत विभाग ने बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली के साथ-साथ चोरी-छिपे बिजली का उपयोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 172 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाया। वहीं, बकाया न चुकाने पर 129 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान कुल 12 लाख 52 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
एसडीओ अमित कुमार ने एक वार्ता में बताया कि लगातार बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नीलाम वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल जमा करें, जिससे विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभियान के दौरान एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, थान सिंह, गौरव सक्सेना, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, संगम चौहान, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन, विकास यादव, अनिल, उमेश यादव, शुभम कन्नौजिया, सुरजीत सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!