Breaking News

अधिवक्ता प्रिन्स सक्सेना के चैम्बर का हुआ उद्घाटन, बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

बिसौली।

संवाददाता: आईएम खान
तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ता प्रिन्स सक्सेना पुत्र स्व. धनवीर सक्सेना एडवोकेट के नवनिर्मित चैम्बर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर श्री मेहरोत्रा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिसौली बार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिरीष कुमार मेहरोत्रा का अधिवक्ताओं द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अनूप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर सचिन सक्सेना, कमल सक्सेना, राजेश भारद्वाज, सुधाकर सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, अमरदीप मिश्रा, सचिन शर्मा, अभीक्ष पाठक, अल्ताफ हुसैन, प्रेम शंकर यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, गंगा लहरी उपाध्याय, पीयूष कुमार, अनुपम शर्मा, भविष्य सिंह, अवनीश कुमार, शेखर सक्सेना, आकाश कुमार, सोनू शर्मा, नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!