Breaking News

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स संपन्न, सोशल ऑडिट को और पारदर्शी बनाने पर जोर

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)।

संवाददाता: दानवीर सिंह
स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान आसफपुर में चल रहा 30 दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
समापन अवसर पर एनआईआरडी हैदराबाद से पधारे विशेषज्ञ सुमेध पाटिल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सोशल ऑडिट को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक छायांकन भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधन तंत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में प्रत्येक वर्ष सभी बीआरपी प्रतिभागियों को चार से पांच दिन का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, जिससे सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया जा सके तथा नई कार्य योजनाओं की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सुमेध पाटिल, रामकुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय सहित पांच जिलों से आए बीआरपी प्रतिभागी ईश्वर पाल, इंद्र पाल सिंह, जयकृष्ण श्रीवास्तव, हंसराज सिंह, मनोज कुमार, तरन्नुम, प्रतिभा राघव, गीता सिंह, सत्यवती, रूपरानी, अवरार अहमद, राजकुमार, विपिन कुमार शर्मा, मौहर सिंह, खनन सिंह, भगवान सिंह, सुनील दत्त शर्मा, सुधीर कुमार, नरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, सुनीता, मधुरानी, मुकेश कुमार शर्मा, सरनाम सिंह, शैलेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार, जय शिव मिश्र, सुघर सिंह आदि मौजूद रहे।
अंत में संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से संचालित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!