Breaking News

पत्रकार गोष्ठी में सुधाकर शर्मा बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील प्रभारी

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय कस्बा आसफपुर स्थित पंचवटी होटल में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर शर्मा द्वारा एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता एवं हिंदी दैनिक समाचार पत्र आज के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार वशिष्ठ का पत्रकार बंधुओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर शर्मा को तहसील प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। संगठन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ग्रामीण अंचल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सकेगा और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा होगी।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार हरीश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार वशिष्ठ, मुनेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. राजेश कुमार मौर्य, घनश्याम मिश्रा, पवन मिश्रा, मंजीत सिंह, ठाकुर विजय भान सिंह सहित दानवीर सिंह व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!