Breaking News

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, अटल के सपनों को मोदी-योगी सरकार कर रही साकार

Spread the love


अटल स्मृति सम्मेलन में बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मतदाता पुनरीक्षण से मजबूत होगा लोकतंत्र
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। भाजपा द्वारा बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के दि पर्ल बैंकेट लॉन में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की नई दिशा दी। उन्होंने सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अटल के विचारों को धरातल पर उतार रही है। हाल ही में लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन इसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा है और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे स्तंभ रहे हैं, जिनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है। अटल ने सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति स्थापित की। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति को सुदृढ़ करने का माध्यम है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जरिए संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय होकर लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा और विश्वास का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूँ विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हर पात्र नागरिक को मताधिकार से जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बीएल-2 एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!