Breaking News

फैजगंज बेहटा पुलिस ने बाजार व मुख्य सड़कों पर किया गश्त, लोगों ने महसूस की सुरक्षा

Spread the love

संवाददाता: दानवीर
आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद कुमार नेहवाल, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, आकाश ढाका सहित पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र में गश्त अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने मुख्य सड़क से लेकर स्थानीय साप्ताहिक द्वंदपुर बाजार तक पैदल और वाहन गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की मौजूदगी से खुद को सुरक्षित महसूस किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …