Breaking News

समाजसेवी योगेश गोयल ने अपने खर्चे पर कराई श्मशान भूमि की सफाई, क्षेत्र में हो रही सराहना

Spread the love

संवाददाता दानवीर
आसफपुर (बदायूं)। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी के साथ गांवों में समाजसेवी लोग भी जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि ले रहे हैं। इसी क्रम में कस्बा आसफपुर का एक सराहनीय मामला सामने आया है।
कस्बे की श्मशान भूमि पर लंबे समय से घास और झाड़ियां उगी हुई थीं, लेकिन इसकी साफ-सफाई की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में स्थानीय युवा समाजसेवी योगेश गोयल ने पहल करते हुए अपने निजी खर्चे पर श्मशान भूमि की साफ-सफाई करवाई। सफाई कार्य के बाद श्मशान परिसर अब स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि योगेश गोयल हमेशा सामाजिक और जनहित के कार्यों में आगे रहते हैं। उनकी दरियादिली और परोपकार की भावना की गली-गली में चर्चा होती रहती है। श्मशान की साफ-सफाई कराए जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और समाजसेवी योगेश गोयल की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का मानना है कि ऐसे समाजसेवी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!