Breaking News

IPS शलभ माथुर को मुख्यमंत्री कार्यालय से NOC, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे; यूपी में बड़े स्तर पर IPS तबादले जल्द

Spread the love

लखनऊ (गोविंद देवल)। यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार IPS शलभ माथुर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए NOC जारी कर दी गई है। इसके बाद वह जल्द केंद्र सरकार के तहत नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
सूत्रों के अनुसार, शलभ माथुर की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद यूपी में IPS अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले किए जाने की संभावना है। यह बदलाव वरिष्ठ अधिकारियों और जिलों में कार्यरत IPS अधिकारियों की तैनाती को लेकर किया जा सकता है।
अधिकारी स्तर पर यह माना जा रहा है कि आगामी तबादलों में पुलिस विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है, ताकि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज में और सुधार किया जा सके


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!