Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने वित्त विभाग की बैठक में बजट व्यय पर कड़ी समीक्षा की, अधिकारियों को समय पर खर्च के निर्देश

Spread the love

लखनऊ (गोविंद देवल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों द्वारा जारी बजट के व्यय की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमुख 20 विभागों के बजट प्रावधान, आवंटन और व्यय की अद्यावधिक प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट का समय पर इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाएं समय से पूरी हों और प्रदेशवासी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने में देरी से बजट व्यय प्रभावित होता है, इसलिए हर विभाग के अधिकारी तुंरत निर्णय लें और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, वहां तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी नियमित बैठक करें। वित्त विभाग को निर्देश दिए गए कि जिन विभागों को अब तक बजट आवंटित नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल बजट जारी किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन विभागों को केंद्र सरकार से बजट मिलता है, उनके मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर समय पर बजट जारी कराने के लिए पैरवी करें। साथ ही वित्त विभाग आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी अभी से शुरू करे और पिछले पांच वर्ष के खर्च का आंकलन कर नई कार्ययोजना बनाए।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाकर समय पर बजट सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!