Breaking News

बदायूं में ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग, बरेली मंडल के तत्वाधान में जनपद बदायूं के विकासखण्ड दहगवां एवं सहसवान के सभागार में डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित रहा।
कार्यक्रम में दोनों विकासखण्डों के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दोनों एडीओ पंचायत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मास्टर ट्रेनर विकास पटेल ने ग्राम प्रधानों को डिजिटल लिटरेसी के महत्व और उसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कंप्यूटर युग में पंचायतों के कार्य डिजिटल तरीके से करने होंगे, तभी पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी पंचायत कार्यों को सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल माध्यम से ही संचालित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर अमरीश पटेल ने कंप्यूटर और स्मार्टफोन का प्रयोग कर पंचायत के कार्य डिजिटल तरीके से कैसे किए जा सकते हैं, इस पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
इसके अतिरिक्त, मास्टर ट्रेनर उमा रानी और अदिति रस्तोगी ने ई-ग्राम स्वराज निर्णय ऐप, सभासार ऐप, संपदा पोर्टल और पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पोर्टल पर काम करने के तरीकों को ग्राम प्रधानों को सिखाया। उन्होंने कहा कि जितना बेहतर तरीका से प्रधान इन सभी पोर्टल पर कार्य करेंगे, उतनी ही पंचायतें विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को डिजिटल माध्यमों से पंचायत विकास कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करना सिखाना था, ताकि हर पंचायत का विकास डिजिटल रूप से प्रदर्शित और निगरानी योग्य बन सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!