Breaking News

यातायात सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

Spread the love

नियमों के पालन से ही सुरक्षित रहेगा जीवन : प्रधानाचार्य
संवाददाता : | बिसौली
क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में बुधवार को यातायात सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े दस महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करेंगे। पैदल चलते समय और साइकिल व वाहन चलाते समय बाईं ओर का प्रयोग करेंगे। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरटेकिंग न करने और धैर्य बनाए रखने का संकल्प लिया।
शपथ में यह भी शामिल रहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएंगे, सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे तथा सड़क पर आवागमन के दौरान श्रंखला बनाकर नहीं चलेंगे।
इस अवसर पर नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा, मयंक पाठक, विपुल प्रताप सिंह, अश्वनी शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!