Breaking News

आवारा सांड का आतंक, तीसरे दिन भी बुजुर्ग महिला पर हमला

Spread the love

लगातार घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने गौशाला में शिफ्ट कराने की मांग की
संवाददाता : | उसहैत
क्षेत्र में आवारा घूम रहे सांड और गायों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन एक आवारा सांड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा सांड और गायों को पकड़कर गौशाला में शिफ्ट कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे रामश्री पत्नी झंडू सिंह (45) निवासी ग्राम बक्सेना, रिश्तेदारी में आई हुई थीं। वह दवा लेने उसहैत जा रही थीं। इसी दौरान शाहपुर रोड पर पीछे से आ रहे एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल महिला को सांड से बचाया और निजी चिकित्सक से उपचार दिलाकर उन्हें घर भेजा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते 48 घंटों के भीतर सांड के हमलों की यह तीसरी घटना है। इससे पहले नौगमा नसीरनगर निवासी निरभान सिंह एवं इटौआ निवासी सुनीता की सांड के हमले में मौत हो चुकी है, जबकि मंचीता गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत दोनों का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाते हुए आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!