Breaking News

गौवंश संरक्षण को लेकर युवक ने की नए आश्रय स्थल की मांग

Spread the love

गांव द्वंद्वपुर में आवारा गौवंश से ग्रामीण परेशान
संवाददाता : दानवीर सिंह | आसफपुर (बदायूं)
क्षेत्र के गांव द्वंद्वपुर में छुट्टा एवं बेसहारा गौवंश की समस्या को लेकर स्थानीय युवक सोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय रमेश ने जिला प्रशासन से नया गौवंश आश्रय स्थल बनवाने की मांग की है। युवक का कहना है कि गांव में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों और खेतों में भटकते रहते हैं, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
सोनू कुमार ने इस संबंध में बदायूं जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देने के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि गांव द्वंद्वपुर में गौवंश संरक्षण के लिए स्थायी आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
वहीं इस मामले को लेकर संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ने बताया कि ग्राम द्वंद्वपुर के क्लस्टर अंतर्गत ग्राम डरेला एवं निकटवर्ती ग्राम पंचायत आसफपुर कस्बा में पहले से ही अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। संबंधित क्षेत्र के सभी निराश्रित गौवंशों को इन्हीं आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा रहा है।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि आश्रय स्थल दूर होने के कारण आवारा गौवंश गांव में ही घूमते रहते हैं। ऐसे में गांव स्तर पर ही आश्रय स्थल बनाए जाने की मांग लगातार उठ रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …