Breaking News

बदायूं : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

बदायूं। बिजनौर हाईवे पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी।
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेड़ा के पास की बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …