Breaking News

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love


दातागंज स्थित ब्लूमिंग डेल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्धारित समय पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया।
अतिथियों के सम्मान के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को देशभक्ति का संदेश दिया। गीत, भाषण और कविताओं में देशप्रेम की स्पष्ट झलक देखने को मिली। कक्षा 12 की छात्रा रिद्धिमा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत तथा कक्षा 11 की छात्रा शैली यादव का प्रेरणादायक भाषण विशेष रूप से प्रभावशाली रहा और उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा एवं मीनाक्षी यादव द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …