Breaking News

लिलिपुट प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, नन्हे बच्चों ने बढ़ाया देशभक्ति का मान

Spread the love


बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
लिलिपुट प्ले स्कूल, बदायूं में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक श्री के. बी. गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में मौजूद सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-नन्हे बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आकर्षक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। पेपर क्राफ्टिंग गतिविधि में बच्चों ने तिरंगा, अशोक चक्र और भारत माता से संबंधित सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं। वहीं, हैंडप्रिंट गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने तिरंगे के रंगों से हाथों के प्रिंट बनाकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बूँदी का वितरण भी किया गया, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका शर्मा सहित शिक्षिकाएँ श्रीमती रुपाली, श्रीमती दिव्या, श्रीमती मानसी, श्रीमती शिखा एवं श्रीमती मानसी उपस्थित रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की भावना के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!