Breaking News

भाजपा कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे मुख्य अतिथि

Spread the love


बदायूं।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय बदायूं में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की मजबूती का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गणतंत्र दिवस को गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति व जनसेवा के मार्ग पर चलकर ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, डीसीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, राणा प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, ब्लॉक प्रमुख के.सी. शाक्य, धीरज सक्सेना, दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला उपाध्यक्ष शरदेन्दु पाठक, जोगेंद्र सिंह पटेल, सुरजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय रतन, नीतू मिश्रा, रचना शंखधार, अभिषेक वर्मा, पंकज शर्मा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!