बदायूं।
गणतंत्र दिवस पूरे जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया और देश के वीर जवानों को नमन किया गया।
जिला महिला चिकित्सालय में तैनात 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान 108 कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय स्थित 108 कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रभारी नितीश राय, प्रेम शंकर तथा 108 प्रोग्राम मैनेजर इस्लाम खान उपस्थित रहे।
इस मौके पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 108 व 102 के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं।
इसके अलावा जिले के अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Budaun Amarprabhat