Breaking News

गणतंत्र दिवस पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने फहराया तिरंगा, अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

बदायूं।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने जवाहरपुरी स्थित गायत्री भवन के जिला कार्यालय परिसर में झंडारोहण किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराकर मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला अध्यक्ष योगेश पुरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीशचंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, जिला महामंत्री सीमा खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने झंडा फहराया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष योगेश पुरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और शोषित, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई लोग अपने मूल अधिकारों से वंचित हैं, ऐसे में मानवाधिकार संगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से मानवाधिकार से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की भी अपील की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला सचिव पंकज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खूब सिंह, सहाना, फरहीन खान, मीरा देवी, अनुपम, फराह खान, लक्ष्मी सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्य और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू कैंपस में होली के रंगों में सराबोर नज़र आए स्टुडेंट्स

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स कैंपस में होली पर रंगों में …

error: Content is protected !!